September 27, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

बारिश से क्षतिग्रस्त आवास का एसडीएम ने किया निरीक्षण, राहत राशि देने के निर्देश

Dukan Ad
Dukan Ad

बारिश से क्षतिग्रस्त आवास का एसडीएम ने किया निरीक्षण, राहत राशि देने के निर्देश

चम्पावत। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से हुए नुकसान को लेकर प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का आकलन करने और प्रभावित परिवारों को नियमानुसार त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में उपजिलाधिकारी विपिन चंद्र पंत ने तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत कोट अमोड़ी के तोक सैन्दर्क में डिगरी देवी पत्नी स्व. चुड़ामणी के आवासीय भवन को बारिश से क्षति पहुंचने की सूचना पर एसडीएम राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने भवन का निरीक्षण कर क्षति का जायजा लिया और प्रभावित परिवार से जानकारी ली।

एसडीएम ने संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक को प्रभावित महिला को अहेतुक सहायता मद के तहत नियमानुसार अनुमन्य राहत राशि शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व कर्मियों को बारिश के दौरान क्षेत्र में सतर्क रहने और नुकसान की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर प्रभावितों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने को कहा।

जिला प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर तहसील एवं राजस्व प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करे