छात्रसंघ चुनाव में एक नामांकन निरस्त, 20 प्रत्याशियों के पर्चे वैध
लोहाघाट। स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27 के लिए रविवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई। निर्वाचन समिति ने छात्रसंघ संविधान एवं निर्वाचन नियमावली के तहत जांच के बाद वैध और अवैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी।
प्राचार्य डॉ. रेखा जोशी के निर्देशन और मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. नवल किशोर लोहनी के नेतृत्व में संवीक्षा प्रक्रिया पूरी हुई। अध्यक्ष पद पर हिमांशु कुमार, उपाध्यक्ष (छात्रा) पद पर आरती चौधरी, सचिव पद पर अमित चिलकोटी, संयुक्त सचिव पद पर हिमांशी बोहरा तथा कोषाध्यक्ष पद पर सुमन भट्ट व स्नेहा के नामांकन वैध पाए गए। सांस्कृतिक सचिव पद पर निखिल राय का नामांकन भी वैध घोषित किया गया।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर मुकेश कुमार व शीतल विश्वकर्मा, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर अनिमेष सिंह धौनी व आरती अधिकारी, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर गौरव पंत व स्नेहा मेहरा तथा वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर शुभम जोशी का नामांकन वैध पाया गया।
वहीं, उपाध्यक्ष (छात्र) पद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भैंसोड़ा का नामांकन छात्रसंघ संविधान की धारा 5(3) में निर्धारित सामान्य अर्हता से संबंधित शैक्षणिक प्रावधानों के उल्लंघन के आधार पर निरस्त किया गया है।
निर्वाचन समिति के अनुसार आगामी प्रक्रिया निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम और छात्रसंघ संविधान के प्रावधानों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।

More Stories
बारिश से क्षतिग्रस्त आवास का एसडीएम ने किया निरीक्षण, राहत राशि देने के निर्देश
प्रधान सहायक अतुल कुमार सक्सेना का निधन, मिनिस्ट्रियल कार्मिकों में शोक
अमोड़ी-छतकोट मार्ग पर पेड़ और मलबा गिरने से यातायात बाधित