September 26, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

एसएसजे विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रसंघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी 11 पदों के लिए 14 नामांकन, पांच पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय

Dukan Ad
Dukan Ad

एसएसजे विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रसंघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी
11 पदों के लिए 14 नामांकन, पांच पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय
चंपावत। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चंपावत कैंपस में छात्रसंघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष छात्रा और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। वहीं सचिव, संयुक्त सचिव समेत अन्य पदों पर एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। कुल 11 पदों के लिए 14 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया और किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया।
नामांकन पत्रों की जांच में सभी आवेदन सही पाए गए। इसके बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई।
इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय
महासचिव पद पर ललित मोहन जोशी, संयुक्त सचिव पद पर शिवानी गिरी, सांस्कृतिक सचिव पद पर सुनीता भट्ट, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर कविता थ्वाल और वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर अमित कुमार का एक-एक नामांकन हुआ है। इन पदों पर किसी अन्य प्रत्याशी के नामांकन नहीं कराने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
कैंपस निदेशक डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 29 सितंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। इसके बाद दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई जाएगी।
चुनाव प्रक्रिया में प्रोक्टर डॉ. रविशंकर जोशी, डॉ. हनुमंत ओली, डॉ. गौरव माहेश्वरी, डॉ. कविता खत्री, डॉ. विनोद राकी, डॉ. नूतन, डॉ. ज्योति पंत, डॉ. नेहा सामंत समेत अन्य सहायक प्राध्यापकों ने सहयोग किया।

शेयर करे