गुणानंद थ्वाल ने सचिव पद पर दर्ज की जीत, अशोक चौधरी बने उपाध्यक्ष
चंपावत। चंपावत बार संघ का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर भास्कर मुरारी ने 44 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम सिंह बिष्ट को 11 और पीएस पाटनी को एक मत मिला, जबकि एक मत नोटा के पक्ष में रहा।
सचिव पद पर गुणानंद थ्वाल ने 40 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी दीपक जोशी को 17 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर अशोक चौधरी 33 मत प्राप्त कर विजयी रहे, जबकि पवन ज्योति मनराल को 24 मत मिले।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट रमेश उप्रेती की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। सह चुनाव अधिकारी के रूप में एडवोकेट कुंदन राणा और एडवोकेट रोहित जोशी ने सहयोग किया।





More Stories
उत्तराखंड में 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के तबादले,
भैया दूज पर मां भगवती मंदिर परिसर में सजा बग्वाली मेला, लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ सीमांत गांव
एनडीए में 14वीं रैंक हासिल करने वाली शीतल मेहता को घर पहुंचकर जिलाधिकारी ने किया सम्मानित