आर्म रेसलिंग में चंपावत पुलिस के महेंद्र सिंह रावत ने जीता कांस्य
चंपावत। मधुबन, हरियाणा में 23 से 27 सितंबर तक आयोजित 75वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर चैंपियनशिप-2026 में चंपावत पुलिस के फायरमैन महेंद्र सिंह रावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
फायर स्टेशन टनकपुर में तैनात महेंद्र सिंह रावत ने 85 किलोग्राम भार वर्ग की आर्म रेसलिंग स्पर्धा में हिस्सा लिया। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
महेंद्र की इस उपलब्धि पर चंपावत पुलिस परिवार ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उनकी सफलता मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है।

More Stories
टनकपुर में वन विभाग की एसओजी टीम की छापेमारी, 40 नग अवैध साल की लकड़ी बरामद
CEIR पोर्टल की मदद से चम्पावत पुलिस ने खोज निकाला iPhone 17 Pro
दर्जा मंत्री डॉ. नवीन पंत ने किया लोहाघाट जिला अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों का जाना हाल