नेपाल में आपदा के बाद चम्पावत में अलर्ट, SDRF हाई अलर्ट पर
चम्पावत। नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए चम्पावत जिला प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है। SDRF टनकपुर टीम को हाई अलर्ट पर रखते हुए शारदा बैराज, घाटों और निचले इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है।
SDRF जवानों ने स्थानीय लोगों, यात्रियों और मछुआरों को जलस्तर बढ़ने की संभावना को लेकर जागरूक किया। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने लोगों से उफनती नदियों, शारदा घाट और तटीय क्षेत्रों से दूर रहने तथा बच्चों व पशुओं को नदी किनारे न जाने देने की अपील की है। जिला प्रशासन एवं आपदा नियंत्रण कक्ष स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

More Stories
देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा
सीजनल इन्फ्लुएंजा को लेकर चम्पावत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में पर्याप्त दवाओं का स्टॉक रखने के निर्देश
ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान, गौरा महोत्सव में भी हुए शामिल