October 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान, गौरा महोत्सव में भी हुए शामिल

Dukan Ad
Dukan Ad

ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान, गौरा महोत्सव में भी हुए शामिल

चम्पावत। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने सोमवार को चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के मंच, तामली, नाग, पोलप, बिरमोला, कारी और सीमियांऊरी समेत विभिन्न गांवों में जनसंपर्क एवं संवाद अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।

चिराग फर्त्याल ने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने और उनके हक की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जनसमस्याओं के समाधान के बजाय प्रचार और वादों तक सीमित है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।

जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित गौरा महोत्सव में भी शामिल हुए और ग्रामीणों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। अभियान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता निर्मला गहतोड़ी समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भागीदारी की।

शेयर करे