टाड़ी बैंड से झिरकुनी गांव तक सड़क निर्माण की कवायद तेज, हुआ स्थलीय सर्वे
संवाददाता …नवीन जोशी
झिरकुनी। टाड़ी बैंड से झिरकुनी गांव तक सड़क निर्माण की दिशा में कवायद शुरू हो गई है। सोमवार को लोक निर्माण विभाग की टीम ने प्रस्तावित सड़क मार्ग का स्थलीय सर्वे किया। इस दौरान क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, सड़क कटिंग और मार्ग निर्माण की संभावनाओं का जायजा लिया गया।
सर्वे के दौरान ग्राम प्रधान नवीन जोशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश राय, पूर्व ग्राम प्रधान नदेडा मोहन जोशी समेत लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने गांव तक सड़क सुविधा पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि टाड़ी बैंड से झिरकुनी तक सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्थलीय सर्वे के बाद विभागीय प्रक्रिया पूरी कर सड़क निर्माण की कार्रवाई जल्द आगे बढ़ाई जाएगी। क्षेत्रवासियों ने सड़क सुविधा के लिए किए जा रहे प्रयासों का स्वागत किया।

More Stories
ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान, गौरा महोत्सव में भी हुए शामिल
देवीधुरा मेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, चार खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे
बनबसा कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का विस्तार, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत