August 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

देवीधुरा मेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, चार खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे

Dukan Ad
Dukan Ad

देवीधुरा मेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, चार खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे

चंपावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को देवीधुरा बाजार और मेला क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया। टीम ने जनरल स्टोर, मिठाई की दुकानों, रेस्टोरेंट, भोजनालय और फास्ट फूड सेंटरों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, रखरखाव, रसोई की स्वच्छता और हाइजीन व्यवस्था की जांच की।
निरीक्षण के दौरान बर्फी, बूंदी मिठाई, चायपत्ती और पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर के कुल चार नमूने एकत्र कर राजकीय प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एक मिठाई की दुकान में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर प्रतिष्ठान संचालक को चेतावनी देते हुए एक सप्ताह के भीतर सुधार के निर्देश दिए गए और नोटिस जारी किया गया।
विभाग ने मेला क्षेत्र के सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता व ताजगी बनाए रखने तथा खाद्य पदार्थों को शीशे, जाली या सूती कपड़े से ढककर रखने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी सख्ती से कहा गया।
निरीक्षण के दौरान सहायक दिनेश फर्त्याल भी मौजूद रहे।

शेयर करे