बनबसा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बनबसा की कार्यकारिणी का रविवार को विस्तार किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सामंत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष हेमेश खर्कवाल समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया।
पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। पदाधिकारी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं।
कार्यकारिणी में गिरधारी लाल, प्रकाश शर्मा, बीपी कोहली और संतोष चंद को उपाध्यक्ष, नीरज कोहली, घनश्याम सिंह और राहुल चंद को सचिव तथा राजन भट्ट, केशव पांडेय और विनोद भारती को कार्यकारी महामंत्री बनाया गया है। दया मिश्रा और दीपक भंडारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
अरविंद भट्ट और सावन जोशी को संगठन मंत्री, जबकि देवेंद्र चंद, दीपक भंडारी और हरीश चंद्र समेत अन्य कार्यकर्ताओं को मीडिया प्रभारी बनाया गया। प्रचार मंत्री पद की जिम्मेदारी मोहन जोशी, हरीश चंद, सतीश कुमार, पुष्पेंद्र, रवि कुमार और आकाश समेत अन्य कार्यकर्ताओं को दी गई।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सतीश पांडेय, सेवादल के ईश्वरी प्रसाद, विनोद बड़ेला, पूर्व जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस रमेश चंद, जिला उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा, नगर अध्यक्ष टनकपुर श्याम सक्सेना, रूपेश कुमार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।





More Stories
चल्थी में बाघ की सूचना पर वन विभाग ने किया निरीक्षण, गुलदार की मौजूदगी के मिले संकेत
राष्ट्रपति पुरस्कार से अलंकृत पूर्व ITBP सब-इंस्पेक्टर सतीश चंद्र पांडे को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी, कामकाज प्रभावित