October 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

देवीधुरा में असाड़ी कौतिक-बगवाल मेले का शुभारंभ करेंगे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा

Dukan Ad
Dukan Ad

देवीधुरा में असाड़ी कौतिक-बगवाल मेले का शुभारंभ करेंगे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा

चंपावत, 22 अगस्त। उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन मंत्री राम सिंह कैड़ा रविवार को चंपावत जिले के एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचेंगे। इस दौरान वह देवीधुरा में आयोजित प्रसिद्ध असाड़ी कौतिक (बगवाल मेले) का शुभारंभ करेंगे।

प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय के अनुसार मंत्री कैड़ा सुबह 8:30 बजे धारी (नैनीताल) से सड़क मार्ग से रवाना होकर सुबह 11 बजे देवीधुरा पहुंचेंगे। यहां मां बाराही धाम मंदिर परिसर में आयोजित असाड़ी कौतिक-बगवाल मेला-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद मंत्री दोपहर एक बजे देवीधुरा से अगले गंतव्य के लिए रवाना होंगे।

शेयर करे