चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के एक सितंबर को टनकपुर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शनिवार को संस्थान का निरीक्षण किया।
उन्होंने कार्यक्रम स्थल, नवनिर्मित बालिका छात्रावास व नए सृजित संकायों का जायजा लेकर अधिकारियों और संस्थान प्रबंधन को तैयारियां समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
इस दौरान डीएम ने इंजीनियरिंग विद्यार्थियों से संवाद कर सफलता के मंत्र साझा किए। उन्होंने छात्रों से स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही पढ़ाई के साथ प्रैक्टिकल लर्निंग, इंडस्ट्रियल विजिट, फिजिकल फिटनेस और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने की सलाह दी।
डीएम ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा सकारात्मक सोच के साथ अपने समय का सदुपयोग करें और समाज व देश के विकास में अपनी भूमिका निभाएं।





More Stories
चल्थी में बाघ की सूचना पर वन विभाग ने किया निरीक्षण, गुलदार की मौजूदगी के मिले संकेत
राष्ट्रपति पुरस्कार से अलंकृत पूर्व ITBP सब-इंस्पेक्टर सतीश चंद्र पांडे को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी, कामकाज प्रभावित