अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला
चंपावत। प्रदेश के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर धामी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने आरोप लगाया कि अंकिता के परिजनों को अब तक न्याय नहीं मिला है और वे आज भी न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
फर्त्याल ने कहा कि मामले में वीआईपी के नाम का अब तक खुलासा नहीं किया गया है और भाजपा नेता को बचाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता को शांत करने के लिए सीबीआई जांच के निर्देश दिए थे, लेकिन आज तक यह स्पष्ट नहीं है कि जांच कहां तक पहुंची और क्या कार्रवाई हुई।
उन्होंने कहा कि जब तक अंकिता भंडारी के सभी दोषियों को सजा नहीं मिलती, कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज करेगी।
फर्त्याल ने भाजपा सरकार पर महिला सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार महिला सुरक्षा के दावे करती है, लेकिन प्रदेश में महिलाओं के साथ लगातार जघन्य अपराध हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की।

More Stories
165 करोड़ की योजनाओं से संवरेगा चम्पावत, सीएम ने 54 विकास कार्यों की दी सौगात
संस्कृत संस्थानम् के उपाध्यक्ष दर्जा मंत्री डॉ. नवीन चंद्र पंत ने किया कूर्मांचल एंग्लो संस्कृत विद्यालय का निरीक्षण
23 नवंबर को चम्पावत दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री धामी, विकास योजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास