चंपावत। जिला मुख्यालय में अराजक तत्वों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार देर रात नागनाथ वार्ड की नई बस्ती में घरों के बाहर खड़े करीब 25 दोपहिया वाहनों से तेल चोरी कर लिया गया। आरोप है कि अराजक तत्वों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार रात घरों के पास खड़े वाहनों से करीब 35 से 40 लीटर तेल निकाल लिया गया। सुबह वाहन स्वामियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। राजेंद्र सिंह, दिनेश चंद्र, बसंत बल्लभ, हरीश जोशी, राजेंद्र भट्ट और जयदत्त जोशी आदि ने बताया कि तेल चोरी के साथ कई वाहनों को क्षतिग्रस्त भी किया गया है।
लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से रात के समय अराजक तत्व उत्पात मचा रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने के साथ ही आरोपितों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
एसपी रेखा यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को अराजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

More Stories
कनाकोट में सड़क हादसा, कार 100 मीटर गहरी खाई, दो की मौत
बनबसा में 24.77 ग्राम स्मैक के साथ 58 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार
जिला अस्पताल में शुरू हुई 50 लाख रुपये की लागत से ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट, मरीज को नहीं लगानी पड़ेगी दूसरे जिले की दौड़