August 20, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

कनाकोट में सड़क हादसा, कार 100 मीटर गहरी खाई, दो की मौत

Dukan Ad
Dukan Ad

कनाकोट में सड़क हादसा, कार 100 मीटर गहरी खाई, दो की मौत

लोहाघाट। कनाकोट तहसील क्षेत्र में बुधवार को हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में वाहन करीब 100 मीटर नीचे गिर गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व, फायर टीम, 108 और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, पुलिस कंट्रोल रूम चम्पावत को 112 के माध्यम से दोपहर करीब 2:45 बजे सूचना मिली कि तहसील लोहाघाट के अंतर्गत कनाकोट क्षेत्र में एक छोटा वाहन करीब 100 मीटर नीचे गिर गया है। हादसे में दो लोग घायल बताए गए थे। दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट ले जाया जा रहा था।

हादसे में कमल बोहरा (51) और बबलू (38) ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। उप जिला अस्पताल लोहाघाट के सीएमएस डॉक्टर विराज राठी ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों घायलों की मौत हो गई थी।

प्रशासन के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व, फायर टीम, 108 और चिकित्सा विभाग को तत्काल सूचित किया गया। पुलिस और राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

शेयर करे