बनबसा में 24.77 ग्राम स्मैक के साथ 58 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार
चम्पावत। ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत चम्पावत पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बनबसा में 24.77 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ पहले से आबकारी, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में 15 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 19 अगस्त को क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण और बनबसा थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। टीम ने आरोपित को उसके आवास के पास से दबोच लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 24.77 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपित रोहन लाल (58) पुत्र इतवारी लाल, निवासी वार्ड नंबर-4, मीना बाजार झोपड़पट्टी, बनबसा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
15 मुकदमे हैं दर्ज: पुलिस के मुताबिक आरोपित के खिलाफ पूर्व में आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में कुल 15 अभियोग पंजीकृत हैं।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल: उपनिरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल एजाज अहमद, हेड कांस्टेबल नईम अहमद, महिला कांस्टेबल चन्द्रा आर्या और कांस्टेबल मदन सिंह।

More Stories
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
मुख्यमंत्री के दौरे से पहले यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर सवाल
पेयजल लाइन के गड्ढे बने हादसों का खतरा, मादली हादसे के बाद उठे सवाल