शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, चालक गिरफ्तार; वाहन सीज
लोहाघाट। सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत लोहाघाट पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने पर एक चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया है।
पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को वाहन चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 03 TA 1328 को रोका गया। जांच में चालक नरेश सिंह निवासी रायकोट महर, लोहाघाट शराब के नशे में वाहन चलाता मिला। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 185/202/207 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की। वाहन सीज करने के साथ ही चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की गई।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी चम्पावत देवेन्द्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक लोहाघाट अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक सोनिका जोशी सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस ने अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं। नशे में वाहन चलाना चालक के साथ-साथ अन्य लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।

More Stories
मंजुल शर्मा के आकस्मिक निधन से बाराकोट में शोक की लहर
सिंगल यूज पॉलिथीन के खिलाफ व्यापारियों को किया जागरूक
ऑपरेशन प्रहार: 52 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तारp