August 18, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

मंजुल शर्मा के आकस्मिक निधन से बाराकोट में शोक की लहर

Dukan Ad
Dukan Ad

मंजुल शर्मा के आकस्मिक निधन से बाराकोट में शोक की लहर
बाराकोट। क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय मंजुल शर्मा पुत्र भुवन चंद्र शर्मा, सेवानिवृत्त प्रवक्ता भूगोल, के आकस्मिक निधन से पूरे बाराकोट क्षेत्र में शोक की लहर है।
बताया गया कि मंजुल शर्मा पिछले कुछ दिनों से पीलिया से पीड़ित थे। उपचार के लिए उन्हें दिल्ली ले जाया जा रहा था। चम्पावत के पास अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मंजुल शर्मा के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। करीब दो वर्ष पूर्व उनके छोटे भाई का भी सड़क हादसे में निधन हो गया था। अब दोनों पुत्रों को खोने से सेवानिवृत्त प्रवक्ता भुवन चंद्र शर्मा के परिवार में मातम पसरा है। मिलनसार और सहज स्वभाव के मंजुल के निधन की खबर से क्षेत्रवासी भी स्तब्ध हैं।
पूर्व ग्राम प्रधान एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजेश अधिकारी, लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी, व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा, देवेंद्र सिंह अधिकारी, रमेश चंद्र जोशी, जगदीश सिंह अधिकारी, आनंद शर्मा, केदार सिंह अधिकारी, कृष्ण सिंह अधिकारी, प्रकाश सिंह अधिकारी, नवीन सिंह अधिकारी, जितेंद्र सिंह अधिकारी, रिंकू अधिकारी, राकेश सिंह बोहरा, योगेश जोशी, नमन जोशी, नवीन चंद्र जोशी समेत क्षेत्रवासियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

शेयर करे