August 18, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

सिंगल यूज पॉलिथीन के खिलाफ व्यापारियों को किया जागरूक

Dukan Ad
Dukan Ad

सिंगल यूज पॉलिथीन के खिलाफ व्यापारियों को किया जागरूक

टनकपुर। व्यापार संघ और जीएसटी विभाग टनकपुर के संयुक्त तत्वावधान में सिंगल यूज पॉलिथीन के प्रयोग पर रोक और इसके दुष्प्रभावों को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। व्यापार संघ महामंत्री हरीश सक्टा ने गोष्ठी की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री कमलेश राय असिस्टेंट कमिश्नर अखिलेश शुक्ला विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी रहे।
इस दौरान व्यापारियों को पॉलिथीन का उपयोग न करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने समय पर जीएसटी भरने के लिए जागरूक किया गया।

गोष्ठी में जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर अखिलेश शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, जिला महामंत्री कमलेश राय, व्यापार संघ उपाध्यक्ष कमलदीप तिवारी, युवा व्यापार संघ महामंत्री आनंद अधिकारी, आनंद राणा, सुनील पुनेठा, मुक्तेश्वर वर्मा, जगदीश जोशी, पंकज खर्कवाल, कुंदन बिष्ट, केदार जोशी, किशोर पांडे, ललित मोहन गोस्वामी, हेम थ्वाल, हीरा वल्लभ थ्वाल, लक्ष्मी सक्ता, एडवोकेट मोहित पांडे, दीपक जोशी समेत वरिष्ठ व्यापारी मौजूद रहे।

शेयर करे