August 18, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

ऑपरेशन प्रहार: 52 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तारp

Dukan Ad
Dukan Ad

ऑपरेशन प्रहार: 52 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

चम्पावत। अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत चम्पावत पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 52 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब बरामद की।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जिले में अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 अगस्त को क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में चलथी चौकी पुलिस ने झालाकुड़ी जाने वाले मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने हरीश कुमार (44), पुत्र लक्ष्मण राम, निवासी टनकपुर, चम्पावत को 52 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब माल्टा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली चम्पावत में धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राकेश कठायत, प्रभारी चौकी चलथी, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह और कांस्टेबल चंद्र सिंह सामंत शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

शेयर करे