जुआ खेलते सात गिरफ्तार, 10 हजार रुपये बरामद
चंपावत। शारदा घाट रोड पर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से 10,050 रुपये की नगदी, 52 ताश के पत्ते और छह मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट और कोतवाली प्रभारी पूरन सिंह तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 17 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर शारदा घाट रोड पर दबिश दी। मौके पर जुआ खेल रहे शेर बहादुर, जाहिद हसन, मोहम्मद आसिफ, रजत गुप्ता, मुकेश कुमार, सुनील कश्यप और रवि कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत कोतवाली टनकपुर में अभियोग दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More Stories
जल योद्धाओं का केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से संवाद हुआ
42 वर्ष की सेवा के बाद CISF सब इंस्पेक्टर चूड़ामणि जोशी सेवानिवृत्त
चंपावत में गूँजा पुरानी पेंशन बहाली का शंखनाद: कर्मचारियों ने फूंका NPS और UPS का पुतला