चम्पावत के महेश थ्वाल को राष्ट्रपति पदक, क्षेत्र में खुशी की लहर
चम्पावत। जनपद के ग्राम बड़ौली निवासी जीवानंद थ्वाल व नरायणी थ्वाल के पुत्र एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ 35 bn) में कमांडेंट के पद पर कार्यरत महेश चंद्र थ्वाल को स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया गया।
महेश चंद्र थ्वाल ने एसएसएलसी से स्नातकोत्तर तक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद वर्ष 1998 में संघ लोक सेवा आयोग की सहायक कमांडेंट परीक्षा में प्रथम प्रयास में सफलता हासिल की थी। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड में छह वर्ष प्रतिनियुक्ति पर सेवा देने के साथ सीआरपीएफ में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर उत्कृष्ट कार्य किया।
उनकी विशिष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए इससे पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने पर चम्पावत के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी व विजय वर्मा, भाजपा नेता शंकर दत्त पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, एजिलस एकेडमी के प्रबंध निदेशक वंशीधर थ्वाल,
केदार दत्त थ्वाल, एडवोकेट गुणानंद थ्वाल, देवेश थ्वाल, खीमा थ्वाल समेत क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें बधाई दी।

More Stories
42 वर्ष की सेवा के बाद CISF सब इंस्पेक्टर चूड़ामणि जोशी सेवानिवृत्त
चंपावत में गूँजा पुरानी पेंशन बहाली का शंखनाद: कर्मचारियों ने फूंका NPS और UPS का पुतला
जनसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए जनार्दन चिलकोटी सम्मानित