October 2, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

4.86 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Dukan Ad
Dukan Ad

4.86 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

चम्पावत। ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत चम्पावत पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टनकपुर में 4.86 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 16 अगस्त को क्षेत्राधिकारी निहारीकी सेमवाल के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक टनकपुर चेतन सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्रीन गार्डन के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जगदीश कुमार उर्फ जग्गा (निवासी वार्ड नंबर-3, अंबेडकर नगर, खच्चर पड़ाव, टनकपुर) को 4.86 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ पूर्व में भी चोरी, शस्त्र अधिनियम और अन्य धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कुशल सिंह नगरकोटी, हेड कांस्टेबल कमल कुमार और हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह शामिल रहे।

पुलिस की अपील: चम्पावत पुलिस ने लोगों से नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त या तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। आपातकालीन सेवा 112 और मानस हेल्पलाइन 1933 पर सूचना दी जा सकती है।

#Champawat #Tanakpur #DrugFreeDevbhoomi #DrugsFreeUttarakhand #Smack #PoliceAction #NashaMuktBharat #ChampawatPolice

शेयर करे