August 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

सांप के डसने के बाद जिला अस्पताल में मिला चिकित्सकीय परामर्श, लोहाघाट उप जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

Dukan Ad
Dukan Ad

सांप के डसने के बाद जिला अस्पताल में मिला चिकित्सकीय परामर्श, लोहाघाट उपजिला अस्पतालमें चल रहा उपचार

चम्पावत। जिला अस्पताल चंपावत जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है लेकिन यहां एक अजब गजब मामला प्रकाश में आया है। सांप के काटने के मामले में एक मरीज को जिला अस्पताल चंपावत में तो मरीज को उपचार नहीं मिला लेकिन जिला अस्पताल से छोटे अस्पताल उप जिला अस्पताल लोहाघाट में मरीज को इलाज मिल गया और उपचार भी हो रहा है।
मंच-तामली क्षेत्र के हरम गांव निवासी 66 वर्षीय घनश्याम शर्मा को खेत में मक्का काटते समय सांप ने बाएं हाथ की कलाई के पास डस लिया। परिजन उन्हें तत्काल मंच-तामली अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल चम्पावत लाया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परामर्श के बाद उन्हें बेहतर निगरानी और उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से लोहाघाट उप जिला अस्पताल भेज दिया गया।

सोशल मीडिया और विभिन्न पोर्टलों पर जिला अस्पताल से मरीज को रेफर किए जाने को लेकर प्रसारित खबरों पर उनके पुत्र सतीश चंद्र शर्मा ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में उनके पिता को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। उस दिन फिजिशियन चिकित्सक के अवकाश पर होने के कारण किसी अन्य चिकित्सकीय आवश्यकता की स्थिति में तत्काल उपचार और निगरानी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें लोहाघाट उप जिला अस्पताल के फिजिशियन से उपचार कराने की सलाह दी गई।

स्वास्थ्य विभाग की 108 एंबुलेंस से उन्हें लोहाघाट भेजा गया, जहां वर्तमान में उनका उपचार चल रहा है। सतीश चंद्र शर्मा के अनुसार उनके पिता की हालत में सुधार है। उन्होंने जिला अस्पताल में मिले चिकित्सकीय परामर्श और सहयोग के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया।

लोहाघाट में चिकित्सकीय निगरानी में उपचार

वर्तमान में घनश्याम शर्मा का उपचार चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी के दिशा-निर्देशन में फिजिशियन डॉ. राकेश जोशी कर रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल ठीक है, हालांकि उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है और आवश्यक उपचार लगातार जारी है।p

शेयर करे