August 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

विष्णु गिरी-सतेंद्र रावत और अनिरुद्ध पुनेठा-ऋषभ शाह की जोड़ी बनी विजेता

Dukan Ad
Dukan Ad

विष्णु गिरी-सतेंद्र रावत और अनिरुद्ध पुनेठा-ऋषभ शाह की जोड़ी बनी विजेता

नशा मुक्त भारत के संदेश के साथ चम्पावत में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

चम्पावत। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘आदर्श चम्पावत’ विजन एवं ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत जिला प्रशासन और जिला गंगा समिति की ओर से पूल्ड आवास स्थित बैडमिंटन कोर्ट में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के साथ स्वयं बैडमिंटन खेलकर किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि खेल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ ही उन्हें नशे जैसी कुरीतियों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं और आमजन से अधिक से अधिक खेल गतिविधियों से जुड़ने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

देर रात तक चले रोमांचक मुकाबले

प्रतियोगिता में चम्पावत, लोहाघाट और टनकपुर क्षेत्र के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। 15 अगस्त की देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में 45 प्लस आयु वर्ग में विष्णु गिरी गोस्वामी और सतेंद्र रावत की जोड़ी ने अशोक अधिकारी और गिरीश पंत की जोड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया।

वहीं, 35 प्लस आयु वर्ग में अनिरुद्ध पुनेठा और ऋषभ शाह की जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में देवेश मेहता और अतुल ढेक की जोड़ी को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष भोपाल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी और सचिव पंकज वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी केएन गोस्वामी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी, डीओ पीआरडी जसवंत सिंह खड़ायत, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन बिष्ट, जिला फार्मेसी अधिकारी कैलाश चंद्र नैलवाल सहित क्रीड़ा विभाग, युवा कल्याण, स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

शेयर करे