छतार में बनेगा भव्य घंटाघर, चम्पावत को मिलेगी नई पहचान
चम्पावत। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर चम्पावत शहर को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के छतार वार्ड में छतार पुल के समीप भव्य घंटाघर (क्लॉक टावर) के निर्माण को स्वीकृति मिली है। चार मंजिला यह घंटाघर पहाड़ी वास्तुशैली में बनाया जाएगा और आने वाले समय में चम्पावत शहर के प्रमुख लैंडमार्क के रूप में पहचान बनाएगा।
घंटाघर में आर्ट गैलरी समेत विभिन्न जनोपयोगी और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। रात्रि में आकर्षक डिजाइनर लाइटों से रोशन होने वाला घंटाघर शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी बनेगा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह परियोजना चम्पावत की सांस्कृतिक विरासत, पहाड़ी वास्तुकला और आधुनिक विकास के समन्वय का प्रतीक होगी। इससे छतार क्षेत्र के साथ ही पूरे शहर को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
छतार वार्ड की सभासद प्रेमा चिलकोटी, छतार विकास समिति और नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे ने घंटाघर निर्माण की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने जिलाधिकारी चम्पावत, जिला विकास प्राधिकरण और ग्रामीण निर्माण विभाग के सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए भी धन्यवाद दिया।
सभासद प्रेमा चिलकोटी ने परियोजना को आगे बढ़ाने में सहयोग करने वाले जिले के बुद्धिजीवियों और क्षेत्रवासियों का भी आभार व्यक्त किया।
छतार का घंटाघर बनेगा चम्पावत की नई पहचान—विकास, संस्कृति और पर्यटन का संगम।
फोटो… सभासद प्रेमा चिलकोटी
फोटो.. सांकेतिक क्लॉक टावर
#चम्पावत #छतार #घंटाघर #ClockTower #पुष्करसिंहधामी #चम्पावतविकास #नगरपालिकाचम्पावत #पर्यटन #पहाड़ीवास्तुकला #स्वतंत्रतादिवस #चम्पावतकीनईपहचान

More Stories
बातों-बातों में :- *गौरा पर्व : सातूं-आठूं*
4.86 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
सांप के डसने के बाद जिला अस्पताल में मिला चिकित्सकीय परामर्श, लोहाघाट उप जिला अस्पताल में चल रहा उपचार