राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चम्पावत का मान बढ़ाने पर मुख्य फार्मेसी अधिकारी विष्णु गिरी गोस्वामी सम्मानित
चम्पावत। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित समारोह में जिला चिकित्सालय चम्पावत के मुख्य फार्मेसी अधिकारी विष्णु गिरी गोस्वामी को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार चौहान ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विष्णु गिरी गोस्वामी ने अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में लगातार दो वर्षों, 2024-25 एवं 2025-26, में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड और जनपद चम्पावत का प्रतिनिधित्व किया। शासकीय दायित्वों के निर्वहन के साथ राष्ट्रीय स्तर पर खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के लिए गौरव की बात है।
इस अवसर पर अधिकारियों ने उनके समर्पण और उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि राजकीय सेवा के साथ खेल के प्रति उनका समर्पण अन्य कर्मचारियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने गोस्वामी के उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

More Stories
सांप के डसने के बाद जिला अस्पताल में मिला चिकित्सकीय परामर्श, लोहाघाट उप जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
प्रशासन का दावा कि एक किमी दूर पुलिया, फिर क्यों जान जोखिम में डाल रहे बच्चे
विष्णु गिरी-सतेंद्र रावत और अनिरुद्ध पुनेठा-ऋषभ शाह की जोड़ी बनी विजेता