चम्पावत में अंतर वाहिनी कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ बनी विजेता
चम्पावत पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), चम्पावत मुख्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय अंतर वाहिनी कबड्डी प्रतियोगिता का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में 05वीं वाहिनी चम्पावत, 11वीं वाहिनी डीडीहाट और 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
समापन समारोह में कमांडेंट श्री सुरेन्द्र विक्रम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद से न केवल शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है, बल्कि बलकार्मिकों में अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पंचम वाहिनी द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन 11वीं वाहिनी डीडीहाट और 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ के बीच निर्णायक मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबले में 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11वीं वाहिनी डीडीहाट को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
समापन अवसर पर कमांडेंट श्री सुरेन्द्र विक्रम ने विजेता टीम 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ को विजेता ट्रॉफी तथा उपविजेता 11वीं वाहिनी डीडीहाट को उपविजेता ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर डॉ. विशाल बरनवाल, कमांडेंट (चिकित्सा), श्री शिव राम, उप कमांडेंट, श्री करन चौहान, उप कमांडेंट, श्री नवनीत कुमार, उप कमांडेंट, निरीक्षक/सामान्य श्री नरेश कुमार सहित एसएसबी के अधिकारी, बलकार्मिक एवं संदीक्षा परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

More Stories
चम्पावत में शहीदों को नमन कर मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
मंच शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का मार्च, जातिगत भेदभाव का लगाया आरोप
चंपावत के वीर सपूत को कब मिलेगा सम्मान? स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मी दत्त सक्टा की स्मृति में स्मारक की पुकार