September 30, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

चम्पावत में शहीदों को नमन कर मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Dukan Ad
Dukan Ad

चम्पावत में शहीदों को नमन कर मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

वीर माताओं और ‘गुड समेरिटन’ बने ग्रामीणों का सम्मान, अधिकारियों ने लिया नशामुक्ति व कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प

चम्पावत।
जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान ‘वंदे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के जयघोष से परिसर गूंज उठा।

जिलाधिकारी ने अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनका त्याग देशसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने शहीद परिवारों की वीर माताओं और वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

संकट की घड़ी में साहस और मानवता का परिचय देने वाले ग्रामीणों एवं युवाओं को भी ‘गुड समेरिटन’ के रूप में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाने और रास्ता बनाने में सहयोग करने वाले इन लोगों का कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों से जनता के हित में अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जीजीआईसी की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वतंत्रता दिवस संबोधन भी वर्चुअल माध्यम से सुना गया।

इस अवसर पर सभी ने ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ के तहत नशामुक्ति की शपथ ली। कार्यक्रम में सीडीओ जीएस खाती, एडीएम केएन गोस्वामी, परियोजना निदेशक अजय सिंह समेत अधिकारी, कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करे