मंच शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का मार्च, जातिगत भेदभाव का लगाया आरोप
चंपावत। हल्द्वानी में आठ अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की विजय शंखनाद रैली के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया है। कांग्रेस ने इसे जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देने वाला कृत्य बताते हुए शुक्रवार शाम चंपावत में विरोध मार्च निकाला।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएं सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं और जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देती हैं। इससे देश की एकता और अखंडता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंच का शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। विरोध मार्च में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता निर्मला गहतोड़ी, जिला उपाध्यक्ष पवन ढेक, अनंत शाह, सचिन माहरा, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश शर्मा, नगर अध्यक्ष दिग्विजय कार्की, रोहन माहरा, धीरज नेगी, मनीष महर, आशा टम्टा, जीवन सिंह बिष्ट, राजेंद्र पांडेय, कमल रैंसवाल, विमल पांडेय, नीरज कालाकोटी, भूपेंद्र महरा, तुषार वर्मा, प्रमोद बड़ेला और संदीप रावत समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

More Stories
चंपावत के वीर सपूत को कब मिलेगा सम्मान? स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मी दत्त सक्टा की स्मृति में स्मारक की पुकार
यूकेडी के जिलाध्यक्ष बने राजेंद्र पुनेठा, रमेश बिष्ट को महामंत्री की जिम्मेदारी
देवीधुरा में 23 अगस्त से होगा बग्वाल मेला