August 14, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

यूकेडी के जिलाध्यक्ष बने राजेंद्र पुनेठा, रमेश बिष्ट को महामंत्री की जिम्मेदारी

यूकेडी के जिलाध्यक्ष बने राजेंद्र पुनेठा, रमेश बिष्ट को महामंत्री की जिम्मेदारी

लोहाघाट। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) का जिला स्तरीय अधिवेशन शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित हुआ। अधिवेशन में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने पर मंथन किया गया। सर्वसम्मति से राजेंद्र पुनेठा को जिलाध्यक्ष और रमेश बिष्ट को जिला महामंत्री चुना गया।

जिला प्रभारी प्रहलाद सिंह मेहता की अध्यक्षता में आयोजित अधिवेशन में वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत स्थिति में लाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का आह्वान किया। संभावित विधानसभा प्रत्याशी दरबान सिंह रजवार ने क्षेत्र की विकास संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि यूकेडी के सत्ता में आने पर प्रदेश की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

पिथौरागढ़ से नियुक्त पर्यवेक्षक जगत सिंह मेहता की देखरेख में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें राजेंद्र पुनेठा को जिलाध्यक्ष, रमेश बिष्ट को महामंत्री, शिवराज सिंह बोहरा, मनोज जोशी और नारायण सिंह फर्त्याल को उपाध्यक्ष तथा पूरन सिंह रावत को कोषाध्यक्ष चुना गया। जिला प्रभारी ने बताया कि चम्पावत मुख्यालय से कार्यकारी अध्यक्ष का चयन जल्द किया जाएगा। संचालन महामंत्री रमेश बिष्ट ने किया।

इस मौके पर गणेश उप्रेती, गिरधर सिंह अधिकारी, भुवन खर्कवाल, हरीश अधिकारी, भुवन चंद्र बिष्ट, ललित पालीवाल, नीरज बिष्ट, धीरज लडवाल, प्रहलाद सिंह बिष्ट, मोहन सिंह अधिकारी, मोहन सिंह मेहता, गिरीश राय, दीवान सिंह, शिवराज सिंह बोहरा, लोक सिंह बिष्ट, बसंत सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, मनोज सिंह बिष्ट, बलवंत बिष्ट, किरण जुकरिया, रुचि और विनीता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो परिचय: लोहाघाट में शुक्रवार को यूकेडी के जिला स्तरीय अधिवेशन में कार्यकारिणी का गठन करते पदाधिकारी।

शेयर करे