September 28, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

देवीधुरा में 23 अगस्त से होगा बग्वाल मेला

Dukan Ad
Dukan Ad

देवीधुरा में 23 अगस्त से होगा बग्वाल मेला
चम्पावत। वाराही शक्तिपीठ देवीधुरा में ऐतिहासिक असाड़ी कौतिक रक्षाबंधन बगवाल मेला-2026 का आयोजन 23 अगस्त से चार सितंबर तक होगा। मेले का उद्घाटन 23 अगस्त को सुबह 11 बजे किया जाएगा।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने पेयजल, बिजली, सफाई, स्वास्थ्य, यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। मेले में 24 घंटे मेडिकल टीम और एंबुलेंस तैनात रहेगी।
विश्व प्रसिद्ध बगवाल 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन खेली जाएगी। भीड़ को देखते हुए पुलिस बल, सीसीटीवी, पार्किंग और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा 25 अगस्त को बहुउद्देश्यीय शिविर, 30 अगस्त को नेत्र शिविर और 31 अगस्त को रक्तदान शिविर आयोजित होंगे।

शेयर करे