स्वतंत्रता दिवस पर चम्पावत में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता
35+ और 45+ डबल्स वर्ग में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, विजेता-उपविजेताओं को मिलेगी ट्रॉफी
चम्पावत। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन चम्पावत और जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता 15 अगस्त को पूल्ड हाउस स्थित ऑफिसर्स क्लब बैडमिंटन हॉल में होगी।
प्रतियोगिता में 35+ डबल्स और 45+ डबल्स वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। आयोजन का उद्देश्य लोगों को खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ ही ‘खेल भावना हमारी पहचान, अनुशासन हमारी शक्ति’ का संदेश देना है।
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, सचिव पंकज वर्मा और उपाध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी ने जिले के बैडमिंटन खिलाड़ियों, वरिष्ठ खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
आयोजकों ने कहा कि नियमित खेल गतिविधियां शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। वरिष्ठ खिलाड़ियों की भागीदारी से बच्चों और युवाओं को भी खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

More Stories
आंगन क्षतिग्रस्त होने पर परिवार को सुरक्षित स्थान पर किया शिफ्ट
बनबसा में 4 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने शिव मंदिर के पास की कार्रवाई
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका कलक्ट्रेट में नारेबाजी के साथ धरना, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप