November 2, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

लोहाघाट में 24 लोगों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मिली आर्थिक सहायता

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट में 24 लोगों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मिली आर्थिक सहायता

चंपावत/लोहाघाट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुक्रवार को तहसील परिसर लोहाघाट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 24 जरूरतमंद लाभार्थियों को पांच-पांच हजार रुपये के सहायता चेक वितरित किए गए।

उप जिलाधिकारी नीतू डांगर ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में लाभार्थियों को चेक सौंपे। उन्होंने बताया कि जन-जन की सरकार अभियान, जनता मिलन कार्यक्रम और जन समर्पण पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र व्यक्तियों का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी, दुर्घटना और आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवारों के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष महत्वपूर्ण सहारा साबित हो रहा है।

Bइस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार का उद्देश्य पात्र लोगों तक योजनाओं और आर्थिक सहायता का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

सहायता प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली यह सहायता उनके लिए बड़ी राहत है।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद लोहाघाट के अध्यक्ष गोविंद वर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री निर्मल महारा, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

शेयर करे