कैलाश बोहरा मंच तामली मंडल अध्यक्ष बनाए गए
चम्पावत। भाजपा ने सीमांत मंच तामली मंडल अध्यक्ष पद पर कैलाश बोहरा के नाम की घोषणा की है। भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महारा ने इसको लेकर पत्र जारी किया है। पूर्व में कमल रावत मंच तामली मंडल अध्यक्ष थे उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद उनके ऊपर नाबालिक से बलात्कार के आरोप लगे थे। वर्तमान में वह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। कैलाश लंबे समय से भाजपा में सक्रिय रूप से कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। पूर्व मंच तामली मंडल अध्यक्ष कमल रावत पर नाबालिक से बलात्कार के आरोप के बाद भाजपा की जिले में बड़ी किरकिरी हुई थी। कैलाश की सीमांत तल्लादेश क्षेत्र में अच्छी पकड़ है लेकिन मंडल अध्यक्ष पद पर कई चुनौतियों का भी उन्होंने सामना करना पड़ेगा। कैलाश चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के करीबी माने जाते हैं। उन्हें मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है।

More Stories
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफाई और मलबा हटाने का अभियान तेज, सुरक्षित यातायात पर फोकस
जनकांडे पटवारी चौकी दोबारा संचालित करने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका