October 22, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

स्वच्छता सर्वेक्षण में चंपावत नगर पालिका आठवें स्थान पर पिछले साल थी 45वें पायदान पर

Dukan Ad
Dukan Ad

चम्पावत। सरकार की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत रैंकिंग की लिस्ट जारी की गई है। स्वच्छता में सुधार करते हुए चम्पावत पालिका ने टॉप टेन में जगह बनाई है। चम्पावत को स्वच्छता में
सर्वेक्षण में प्रदेश में आठवां स्थान मिला है। इससे पहले प्रदेश में स्वच्छता में चम्पावत की रैंकिंग 45वीं थी। स्वच्छता, कूड़ा निस्तारण जैसी समस्याओं को हल करते हुए रैंकिंग में सुधार किया है। निवर्तमान पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा ने बताया कि नगर पालिका में अतिरिक्त पर्यावरण मित्रों की टेंट की गई है तथा हर घर से कूड़ा उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी नगर पालिका को पर्याप्त बजट दे रहे हैं जिससे रैंकिंग में आगे और सुधार होगा।
चम्पावत में रिकॉर्ड टॉप 10 में सूची में जगह पाई है लोहाघाट को 17वां, बनबसा को 48वां, टनकपुर 68वां स्थान मिला है। चम्पावत को घर घर से कूड़ा उठाने में 99% अंक मिले हैं। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने सभी सहयोगियों का इसके लिए धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा में स्वच्छता को लेकर तमाम प्रयास किया जा रहे हैं। आने वाले समय में स्वच्छता रैंकिंग और अधिक सुधारने का प्रयास किया जाएगा। उत्तरी राज्यों में चम्पावत की पालिकाओं को स्थान

शेयर करे