टनकपुर में 8.46 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई
चम्पावत, 15 जुलाई।
चंपावत पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टनकपुर क्षेत्र से दो युवकों को कुल 8.46 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में 14 जुलाई को कोतवाली टनकपुर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने मनिहारगोठ रोड (ग्रिप कैंप के पास) से विशाल मिश्रा (23) निवासी मछली गली, वार्ड नंबर-4, टनकपुर को 4.70 ग्राम स्मैक के साथ तथा हनुमान मंदिर पार्किंग के पास से सुधीर शर्मा (25) निवासी वार्ड नंबर-4, टनकपुर को 3.76 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से कुल 8.46 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
दोनों आरोपितों के खिलाफ कोतवाली टनकपुर में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार विशाल मिश्रा के खिलाफ वर्ष 2024 में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है, जबकि सुधीर शर्मा पर वर्ष 2023 में चोरी से संबंधित मुकदमा दर्ज है।
चम्पावत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त या तस्करी की सूचना तत्काल 112, ANTF हेल्पलाइन 1933 अथवा MANAS पोर्टल के माध्यम से दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

More Stories
हरेला मेले में बाजार क्षेत्र रहेगा वाहन मुक्त, पार्किंग में ही खड़े होंगे वाहन
सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गजेन्द्र जोशी बने उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, चंपावत में खुशी की लहर
मनरेगा कर्मचारियों ने मुख्य सचिव से लगाई स्थायीकरण की गुहार, जल्द कार्रवाई का मिला आश्वासन