October 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

हरेला पर ग्राम फोर्ती में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Dukan Ad
Dukan Ad

हरेला पर ग्राम फोर्ती में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चम्पावत। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर सेवा संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में ग्राम फोर्ती में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के सलाहकार सुभाष बगौली ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड के निर्माण का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ ही उनके संरक्षण का भी आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा हरेला पर्व के माध्यम से जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया।

शेयर करे