लोहाघाट। हरेला मेले के दौरान सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार को एसडीएम बी.सी. पंत और कोतवाली प्रभारी बी.एस. बिष्ट की मौजूदगी में व्यापार मंडल व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मेले में संभावित भारी भीड़ को देखते हुए चारपहिया और दोपहिया सभी वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े किए जाएंगे। मेले के दौरान बाजार क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसके अलावा बाजार क्षेत्र में तेज गति से वाहन चलाने, नो-पार्किंग में वाहन खड़े करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने पर भी सहमति बनी।
बैठक में एसडीएम बी.सी. पंत, कोतवाल बी.एस. बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह, महामंत्री हरीश सक्टा, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष मयूख चौधरी, महामंत्री आनंद अधिकारी, संरक्षक भागवत शरण राय, वरिष्ठ व्यापारी दिनेश चंद्र जोशी सहित अनेक व्यापारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


More Stories
घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची लोहाघाट पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की
खाई में गिरने से महिला की मौत, गांव में शोक की लहर मटियानी गांव की घटना, ग्रामीणों ने कहा- नजदीक अस्पताल होता तो बच सकती थी जान
चरस तस्करी में नेपाली युवक को 12 साल का कठोर कारावास