पाटी में विशेषज्ञ डॉक्टरों के नहीं पहुंचने से मरीज परेशान, दिनभर इंतजार के बाद लौटे निराश
पाटी। सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी में आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों के नहीं पहुंचने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूर-दराज के गांवों से इलाज के लिए पहुंचे मरीज दिनभर डॉक्टरों का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें बिना उपचार कराए ही वापस लौटना पड़ा।
शिविर में स्त्री रोग, अस्थि रोग, छाती रोग, बाल रोग एवं नेत्र रोग विशेषज्ञों के नहीं पहुंचने से मरीजों में निराशा रही। गोपाल राम, शिवराम, अमन कुमार, महेश चंद्र, अमित, सुरेश तिवारी, सेतराम, आशा देवी, कमला देवी, पुष्पा देवी और माया देवी सहित कई मरीज लंबे समय तक अस्पताल परिसर में चिकित्सकों की प्रतीक्षा करते रहे।
सीएमओ ने बताई वजह
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ को आपातकालीन स्थिति के कारण रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा। साथ ही खेतीखान में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर तथा जिला अस्पताल में भी चिकित्सा शिविर होने के कारण अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि बुधवार को सभी विशेषज्ञ चिकित्सक पाटी पहुंचेंगे तथा दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।

More Stories
सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत लगाए गए चिकित्सा शिविर में नहीं पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टर
मूलाकोट में अवैध खनन व बिना रवन्ने पत्थरों से दीवार निर्माण का आरोप, संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण
वाराणसी में होने वाले राष्ट्रीय पंच सम्मेलन में चंपावत के दो ग्राम प्रधान करेंगे प्रतिभाग