July 14, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत लगाए गए चिकित्सा शिविर में नहीं पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टर

पाटी के विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में दूसरे दिन नहीं पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टर, मरीज मायूस लौटे
पाटी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी में सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को विशेषज्ञ डॉक्टरों के नहीं पहुंचने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन दिनभर इंतजार के बावजूद विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं पहुंचे।
शिविर में स्त्री रोग, अस्थि रोग, छाती रोग, बाल रोग एवं नेत्र रोग विशेषज्ञों की अनुपस्थिति के कारण मरीजों को बिना उपचार के ही निराश होकर लौटना पड़ा। इससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।
मरीजों का कहना था कि शिविर की सूचना मिलने पर वे लंबी दूरी तय कर अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों के नहीं आने से उनका समय और पैसा दोनों व्यर्थ हो गया। उन्होंने भविष्य में ऐसे शिविरों के बेहतर संचालन की मांग की।
शिविर में इलाज के लिए पहुंचे गोपाल राम, शिवराम, अमन कुमार, महेश चंद्र, अमित, सुरेश तिवारी, सेतराम, आशा देवी, कमला देवी, पुष्पा देवी और माया देवी सहित कई मरीज दिनभर डॉक्टरों का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

शेयर करे