वाराणसी में होने वाले राष्ट्रीय पंच सम्मेलन में चंपावत के दो ग्राम प्रधान करेंगे प्रतिभाग
चंपावत। भारत सरकार के निर्देशन में 16 जुलाई को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पंच सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज संस्थान, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) से कुमाऊँ मंडल के 12 सदस्यीय ग्राम प्रधानों का दल वाराणसी के लिए रवाना हो गया।
चंपावत जनपद का प्रतिनिधित्व बाराकोट विकासखंड की नौमाना ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान संजय जोशी तथा लोहाघाट विकासखंड की ठांटा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान मोहित पाठक करेंगे।
सम्मेलन में उत्तराखंड के प्रत्येक जनपद से दो-दो ग्राम प्रधान शामिल हो रहे हैं। देशभर से अपनी ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 300 ग्राम प्रधानों को आमंत्रित किया गया है।
सम्मेलन में विकसित भारत के संकल्प, ग्राम पंचायतों के सशक्तीकरण, ग्रामीण विकास एवं पंचायतों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा इन योजनाओं में ग्राम प्रधानों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा होगी। कार्यक्रम में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

More Stories
स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध, यूपीसीएल को सौंपा ज्ञापन
जनता मिलन में उमड़ी समस्याएं, 82 शिकायतों में अधिकांश का मौके पर निस्तारण
हर-हर महादेव के जयघोष के बीच कैलास मानसरोवर यात्रियों का तीसरा दल पिथौरागढ़ रवाना