स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध, सभासद ने यूपीसीएल को सौंपा पत्वार्ड-8 में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया रोकने की मांग, जनता की भावनाओं का हवाला
चम्पावत। नगर पालिका परिषद चम्पावत के वार्ड संख्या-8 बालेश्वर की सभासद पूजा वर्मा ने यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंप कर वार्ड में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में भ्रम और आशंकाएं बनी हुई हैं, इसलिए वर्तमान में इसे लगाने का कार्य रोका जाए।
सभासद ने पत्र में कहा है कि वार्ड-8 में यूपीसीएल द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में विरोध और असंतोष है। उनका कहना है कि पहले से लगे डिजिटल मीटरों को लेकर भी लोगों में किसी प्रकार की समस्या या शिकायत नहीं है।
उन्होंने अधिशासी अभियंता से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए वार्ड में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तत्काल रोकने का अनुरोध किया है। साथ ही कहा है कि यदि इसके बावजूद स्मार्ट मीटर लगाए जाते हैं, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में निर्मल तड़ागी, सनी वर्मा, पवन गिरी, मोहन चंद्र, विजय चौधरी मदन महर, श्याम सिंह महर, दिनेश पंगरिया, रोशन लाल, शेखर चौधरी, विमल साह,अजय पुनेठा, केतन आदि शामिल रहे।


More Stories
जनता मिलन में उमड़ी समस्याएं, 82 शिकायतों में अधिकांश का मौके पर निस्तारण
हर-हर महादेव के जयघोष के बीच कैलास मानसरोवर यात्रियों का तीसरा दल पिथौरागढ़ रवाना
टुकटुक की बैटरी चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार