August 27, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच कैलास मानसरोवर यात्रियों का तीसरा दल पिथौरागढ़ रवाना

Dukan Ad
Dukan Ad

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच कैलास मानसरोवर यात्रियों का तीसरा दल पिथौरागढ़ रवाना

टनकपुर। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के गगनभेदी जयघोष के बीच सोमवार को कैलास मानसरोवर यात्रियों का तीसरा दल टनकपुर स्थित टीआरसी (पर्यटक आवास गृह) से अपने अगले पड़ाव पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।

रवाना होने से पूर्व 48 सदस्यीय दल के तीर्थयात्रियों ने टीआरसी परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। दल में 31 पुरुष और 17 महिला श्रद्धालु शामिल रहे। स्थानीय बच्चों ने यात्रियों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।

मां पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा दल को रवाना किया। उन्होंने कहा कि कैलास मानसरोवर यात्रा का टनकपुर से होकर गुजरना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। यह यात्रा आध्यात्मिक आस्था के साथ-साथ संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देती है।

इस अवसर पर पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक मनोज कुमार, मनीष मेहरा, विवेक कुमार, बद्री राम, अवनीश कुमार, महेश कुमार, सूरज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करे