एडवोकेट मनोज राय को पितृ शोक
70 वर्षीय गणेश दत्त राय ने लोहाघाट रायनगर चौड़ी स्थित आवास में अंतिम सांस ली
चंपावत/लोहाघाट। विधि संवाददाता और चंपावत के अधिवक्ता मनोज राय के पिता गणेश दत्त राय (70) का निधन उनके आवास रायनगर चौड़ी में हो गया है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को ऋषेश्वर श्मशान घाट में किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र एडवोकेट मनोज राय और विपिन राय ने दी।
उनके निधन पर एनयूजे पत्रकार संगठन और अधिवक्ताओं ने शोक जताया। एनयूजे संगठन के जिलाध्यक्ष जगदीश राय, गौरी शंकर पंत, नवल जोशी, बाबा आदित्य दास उर्फ ललित प्रसाद पांडेय, विनोद चतुर्वेदी, चंद्रशेखर जोशी, आशीष पांडेय, नवीन जोशी, सुरेश गड़कोटी, बाबू लाल यादव, दीपक फुलेरा, दिनेश भट्ट, प्रकाश भट्ट, नवनीत गहतोड़ी, गिरीश सिंह बिष्ट, भगवान राम, सुरेश जोशी, राहुल महर, कमलेश भट्ट के साथ तमाम अधिवक्ताओं ने शोक जताया है।

More Stories
237.74 करोड़ का आईएसबीटी बन रहा, खटारा बसों से सफर करने को मजबूर यात्री
सुखीढांग बाजार में कटखने बंदरों का आतंक, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर खतरा
भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों ने की बैठक सीमा पार अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर दिया जोर