July 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

मिशन 2027 की तैयारी में भाजपा, डेढ़ साल पहले निष्कासित नेताओं की कराई घर वापसी; सीएम धामी के चम्पावत से चुनाव लड़ने की अटकलें भी तेज

मिशन 2027 की तैयारी में भाजपा, डेढ़ साल पहले निष्कासित नेताओं की कराई घर वापसी; सीएम धामी के चम्पावत से चुनाव लड़ने की अटकलें भी तेज

चम्पावत। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए निकाय चुनाव के दौरान अनुशासनहीनता के आरोप में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व निष्कासित किए गए कई पुराने नेताओं की पार्टी में वापसी करा दी है। शनिवार को को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में इन नेताओं ने दोबारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, पूर्व सभासद लोकेश पुनेठा, पूर्व नामित सभासद कैलाश पांडे, पूर्व बीटीसी सदस्य शंकर खाती, गंगा खाती तथा तनुजा पुनेठा ने भाजपा का दामन थाम लिया। चंपावत निकाय चुनाव के दौरान इन सभी को
1 वर्ष 5 महीने 19 दिन पूर्व 6 साल के लिए निष्कासित किया था ।
राजनीतिक हलकों में इस घटनाक्रम को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की संगठनात्मक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि पार्टी पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से साथ जोड़कर चुनावी तैयारियों को धार देने में जुटी है।

इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया भी शामिल रहे। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं और तेज हो गई हैं। मुकेश कलखुडिया ने बताया कि सभी निष्कासित कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर फिर से अपनी निष्ठा जताई और मुख्यमंत्री पर भरोसा जताया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष की सहमति वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर सभी का पार्टी में फिर से स्वागत किया गया है ।

भाजपा के इस कदम से उन अटकलों को भी बल मिला है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव एक बार फिर चम्पावत विधानसभा सीट से लड़ सकते हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और न ही मुख्यमंत्री ने चुनाव लड़ने को लेकर कोई सार्वजनिक संकेत दिया है।

 

शेयर करे