July 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

चम्पावत में स्मार्ट मीटर का विरोध तेज, बालेश्वर वार्ड के लोग कल सौंपेंगे ज्ञापन

चम्पावत में स्मार्ट मीटर का विरोध तेज, बालेश्वर वार्ड के लोग कल सौंपेंगे ज्ञापन
चम्पावत। बालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रविवार को स्मार्ट मीटर लगाए जाने के मुद्दे को लेकर बालेश्वर वार्ड के नागरिकों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वार्डवासी स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध करेंगे।
बैठक में तय किया गया कि इस संबंध में सोमवार, 13 जुलाई 2026 को विद्युत विभाग के उपखंड कार्यालय पहुंचकर एसडीओ विद्युत को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि स्मार्ट मीटर से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर आम जनता में कई तरह की आशंकाएं हैं। इन चिंताओं को विभाग के समक्ष रखते हुए उचित समाधान की मांग की जाएगी।
बैठक में सनी वर्मा, निर्मल तड़ागी, योगेश गिरी, सुनीता गढ़कोटी, बसंत वर्मा, मोहन चंद्र, रोशन लाल, शेखर चौधरी, पवन गिरी, जगदीश चंद्र नरियाल, विमल साह, मदन सिंह महर, श्याम सिंह, प्रकाश सिंह, अजय पुनेठा, निर्मल पुनेठा एवं केशव दत्त सहित अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

शेयर करे