घटोत्कच मंदिर के पास सड़क हादसे में युवक की मौत
चम्पावत। नगर के घटोत्कच मंदिर मुख्य गेट के सामने शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, मोराडी बनलेख निवासी दीपक जोशी (20), पुत्र मुरलीधर जोशी, स्कूटी से चम्पावत की ओर आ रहे थे। इसी दौरान चढ़ाई की ओर जा रहे एक टिप्पर और ढलान की ओर आ रही स्कूटी के बीच हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी अनियंत्रित होकर टिप्पर के पिछले दाहिने पहिये की चपेट में आ गई, जिससे दीपक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। भारी बारिश के बीच राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया और युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दुर्घटना की सूचना पर जिलाधिकारी मनीष कुमार जिला अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव प्रशासनिक सहायता का भरोसा दिलाया।
Bब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश बोहरा ने बताया कि टिप्पर चढ़ाई की ओर जा रहा था, जबकि स्कूटी ढलान की ओर आ रही थी। इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर टिप्पर के पिछले पहिये की चपेट में आ गई।
कोतवाल बच्ची सिंह बिष्ट ने बताया कि शव का पंचनामा किया जा रहा है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। वहां को कब्जे में लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
सीजनल इन्फ्लुएंजा को लेकर चम्पावत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में पर्याप्त दवाओं का स्टॉक रखने के निर्देश
ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान, गौरा महोत्सव में भी हुए शामिल
टाड़ी बैंड से झिरकुनी गांव तक सड़क निर्माण की कवायद तेज, हुआ स्थलीय सर्वे