July 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

भाजपा प्रदेश सह संयोजक (चुनाव प्रबंधन) बने मोहित पाठक, कार्यकर्ताओं में खुशी

प्रदेश सह संयोजक (चुनाव प्रबंधन) बने मोहित पाठक, कार्यकर्ताओं में खुशी

चम्पावत। ग्राम पंचायत ठांटा के प्रधान एवं भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता मोहित पाठक को भाजपा उत्तराखंड में प्रदेश सह संयोजक (चुनाव प्रबंधन) का दायित्व सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोहित पाठक लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समर्पण का लाभ चुनाव प्रबंधन में पार्टी को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नए दायित्व में भी मोहित पाठक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा  कि संगठन ने एक कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। साथ ही उनके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दी गईं। मोहित पाठक ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए प्रदेश अधक्ष महेंद्र भट्ट का मुख्यमंत्री पुष्कर धमी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

← Back

Thank you for your response. ✨

शेयर करे