July 9, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

भारी बारिश का रेड अलर्ट: चम्पावत में शुक्रवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

भारी बारिश का रेड अलर्ट: चम्पावत में शुक्रवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

संवाददाता चंपावत ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को जनपद चम्पावत में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना व्यक्त की गई है। जिले में लगातार हो रही बारिश और संभावित खराब मौसम को देखते हुए एहतियातन विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

अपर जिलाधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण श्री कृष्ण नाथ गोस्वामी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 10 जुलाई (शुक्रवार) को जनपद चम्पावत के अंतर्गत संचालित कक्षा 1 से 12 तक के सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

हालांकि, विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां एवं कार्यालय स्टाफ निर्धारित समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। साथ ही विद्यालयों में शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यम से पूर्ववत संचालित किया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेश की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

शेयर करे

You may have missed